Benefits of Dates: छुहारे के सेवन से शरीर में होने वाले अनेक रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। छुहारे को खारक भी कहते हैं। यह पिंड खजूर का सूखा हुआ रूप होता है। जैसे अंगूर का सूखा हुआ किशमिश और मुनक्का होता है। छुहारे का प्रयोग मेवे के रूप में किया जाता है। इसके मुख्य दो प्रकार होते हैं। पहला खूजर एवं दूसरा पिंड खजूर। बता दें कि खजूर के पेड़े भारत में काफी मात्रा में पाए जाते हैं। खजूर के पेड़ भारत के सिंध और पंजाब में इसकी खेती विशेष रूप से की जाती है।
जबकि पिंड खजूर उत्तरी अफ्रीका, सीरिया और अरब के देशों में पैदा होता है। वैज्ञानिक विश्लेषण से जानकारी मिलती है कि खजूर के 100 ग्राम खाने योग्य भाग में 15 से 16 प्रतिशत तक आर्द्रता, 2.5 ग्राम प्रोटीन, 75 से 76 ग्राम तक कार्बोहाइडेªटस पाया जाता है। कुछ मात्रा में विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स व कुछ अन्य उपयोगी पदार्थ होते हैं। 100 ग्राम खजूर से लगभग 317 कैलोरी ऊर्जा मिलती है।
खजूर के तीनों भेदों के गुण कमोबेश एक समान होते हैं पर इनका उपयोग अलग-अलग ढंग से किया जाता है। खजूर के पेड़ से रस निकाल कर नीरा बनाई जाती है जो तुरंत पी ली जाए तो बहुत पौष्टिक और बलवर्धक होती है और कुछ समय तक रखी जाए तो शराब बन जाती है। इसके रस से गुड़ भी बनाया जाता है।
बच्चे बिस्तर गीला करें तो रात्रि में दें 2 छुहारा मिलेगा फायदा
बह छोटे बच्चे जिनकी आदत है कि वह रात्रि के समय सोते समय बिस्तर में पेशाब करते हों तो उन्हें नित्य रात को कुछ दिन 2 छुहारे खिलाएं। घर मैं अगर वृद्ध व्यक्ति बार-बार पेशाब जाते हों तो नित्य छुहारे खिलाएं। पेशाब का बार-बार होने से दिन में दो बार छुहारे खांए रात को छुहारा खाकर दूध पीएं। जिससे काफी हद तक आराम मिल जाता है। जिन लोगों की मोटी आवाज है तो वह सोते समय एक छुहारा दूध में उबाल कर लें। इसे लेने के दो घंटे बाद पानी पी लें। आवाज साफ हो जाएगी।
शक्ति की दृष्टि से खजूर अत्यधिक प्रभावशाली होते हैं
छुहारा एक शक्तिवर्धक होता है। छुहारे में कैल्शियम अधिक मिलती है। छुहारे खाने के बाद गर्म दूध पिएं इससे कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग, हड्डियों की कमजोरी, दांतों का गलना, ठीक होगा। शीघ्रपतन और पतले वीर्य वालों को 2 छुहारे प्रातः नित्य खाना चाहिए। यह भी जान लें कि छुहारा एक बार में 4 से अधिक नहीं खाना चाहिए, क्योंकि यह गर्म होता
कब्ज से पाएं छुटकारा
जिन लोगों को कब्ज की समस्या है वह छुहारे का सेवन कर सकते हैं। कब्ज की समस्या पर सुबह-शाम तीन छुहारे खा कर गर्म पानी पीएं। छुहारे सख्त होने से खाना संभव न हो तो दूध में उबाल कर लें सकते हैं। छुहारे नित्य खाते रहने से बवासीर, स्त्रायुविक तथा रक्त संचरण ठीक होगा। ऐसी स्थिति होने पर प्रातः 2 छुहारे पानी में भिगो दें, रात को इन्हें चबा-चबा कर खाएं। भोजन कम करें या रात को 2 छुहारे दूध में उबाल कर भी ले सकते हैं। इससे कब्ज जैसी समस्या दूर होगी।
मोटापा कम करने में लाभदायक है छुहारा
जिन लोगों को मुटापे जैसी समस्या बनी हुई है और वह अनेक उपाय आजमा चुके हैं, लेकिन उनका मोटापा नहीं छट पा रहा है तो ऐसी स्थिति में वह छुहारे का सेवन कर सकते हैं। इससे काफी हद तक फायदा मिल सकता है। बता दें कि छुहारा रक्त भी बनाता है। बल देता है। शरीर को मोटा करता है। दूध में 2 छुहारे उबाल कर खाने से मांस, बल, वीर्य बढ़ता है। छुहारे का सेवन पथरी, लकवा, पीठ दर्द में काफी लाभदायक होता है।