Bhagya Laxmi Yojana: सरकार लड़कियों के लिए मुफ्त में सहायता प्रदान कर रही ताकि उनका भविष्य सुरक्षित किया जा सके, लड़कियां अपने माता-पिता की प्रिय होती हैं, और घर की लक्ष्मी वह गौरव और नाम है जो एक लड़की माता-पिता को देती है, जो एक लड़का उतना नहीं कर सकता है। केवल लड़कियों के मूल्य अच्छे होने चाहिए। आप सभी को बतादें यूपी की योगी सरकार लड़कियों के भविष्य के लिए कई लाभकारी योजनाएं भी चला है। इसका सीधा फायदा भी लड़कियों को मिल रहा है।
योगी सरकार बालिका के हित और उसका विकास करने के लिए कई तरह की योजनाएं पहले ही राज्य में चला रही है। बता दें कि यूपी सरकार लड़कियों के विकास और उनके भविष्य के लिए भाग्य लक्ष्मी योजना भी चला रही है। इस योजना के तहत, सरकार जन्म के समय 50,000 रुपये की लड़कियों का एक बॉन्ड देती है, जो 21 साल के बाद 2 लाख रुपये तक परिपक्व होता है। वहीं, बच्चे की मां को भी 5100 रुपये दिए जाते हैं। यहाँ से चेक करें इस योजना में आवेदन का पूरा प्रोसेस
Bhagya Laxmi Yojana के तहत इतने रुपये सीधे खाते में भेजती है सरकार
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार भाग्य लक्ष्मी योजना के तहत बेटी के जन्म के समय 50 हजार रुपये का सरकारी बॉण्ड प्रदान करती है। इससे 21 साल खत्म होने के बाद मैच्योरिटी के बाद 2 लाख रुपये मिलते हैं। वहीं आपको यह भी बता दें कि लड़की की मां 5100 रुपये देती है। बता दें कि जब लड़की को 6वीं कक्षा में भर्ती कराया जाता है तो उसे आर्थिक सहायता के तौर पर 3 हजार रुपये दिए जाते हैं। उसके बाद 8वीं कक्षा से 5 हजार रुपये और 10वीं कक्षा से 7 हजार रुपये और 12वीं कक्षा से 8 हजार रुपये आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाते हैं।
Bhagya Laxmi Yojana: सिर्फ इन कन्यायों को ही मिलेगा लाभ ये हैं पात्रता
आधिकारिक जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि भाग्य लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए परिवार को कुछ पात्रता को पूरा करना जरूरी हैं, इस योजना का लाभ वही उठा सकते हैं जो यूपी के निवासी हैं, परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम है। इस साल कन्या के जन्म से इसका लाभ मिलेगा। जन्म के एक महीने के भीतर बच्चे को आंगनवाड़ी केंद्र में पंजीकृत होना चाहिए।
बच्ची सरकारी स्कूल में पढ़ती होनी चाहिए। केवल गरीब परिवारों को इस योजना से लाभ होगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की भी आवश्यकता होती है। जिसमें माता-पिता का आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, मोबाइल फोन नंबर, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो शामिल है। इन दस्तावेजों की बहुत जरूरत है तभी इस भाग्य लक्ष्मी योजना का लाभ परिवार को मिल पायेगा।
Facebook id | click here |
Home | click here |
click here | |
Twitter id | click here |
Youtube | click here |
Telegram | Click here |